मगरलोड :- ग्राम राजपुर में भाईचारे एवं रंगो का पर्व होली धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया। मंगलवार शाम के बाद शुभ मुहुर्त में होलिका दहन के पश्चात लोग होली पर्व की बधाई एक दूसरे को देने लगे। पुराना पारा में होलिका दहन किया गया। बुधवार की सुबह लोग अलग-अलग टोलियों में गांव में घूम-घूम कर एक दूसरे को बधाई देते रहे। जिधर देखो उधर ही रंग-गुलाल खेलने वालों का माहौल नजर आ रहा था। पूरे गांव में लोग अपने ग्रुपों में रहकर मित्रों, सहेलियों के ऊपर रंग-गुलाल लगाते एवं उड़ाते हुए नजर आने लगे। लोगों का चेहरा विभिन्न प्रकार के रंगों एवं गुलाल से रंगा हुआ दिख रहा था। बच्चों ने भी होली का खूब आनंद लिया। अपने पिचकारियों में रंग भरते और आने-जाने वालों पर रंगों की बौछार करते। सभी तरफ बच्चे, बूढ़े और जवान रंगों में सराबोर रहे। कल से ही बच्चे और युवा रंग लेकर घरों से बाहर निकल आए और एक दूसरे को अबीर रंग लगाकर होली की बधाइयां दी। वही बुजुर्गों ने भी समय बढ़ने के साथ साथ अपने कदम घरों से बाहर निकाले। सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान पूर्व सरपंच विजय यदु, ग्रामीण अध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा, गोपाल निषाद, नंदलाल निषाद, खेलन निषाद, राम कुमार सिन्हा अधिवक्ता, देवलाल कंवर, हेमंत ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, रामेश्वर साहू, लक्ष्मण नेताम, संतोष पटेल, दूजराम ध्रुव सचिव, उमराव कंवर, फग्गू यादव, रेखराम ध्रुव, यादराम साहू, ढालसिंग कंवर, राकेश निषाद, टेकराम ,नंदकुमार सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, सोमनाथ यादव, मनोहर सिन्हा, बैगा अभेलाल यादव आदि उपस्थित रहे।
