थाना राजिम की बडी कामयाबी  फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

 थाना राजिम की बडी कामयाबी
 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
राजिम। पुलिस महानिदेशक  के आदेशानुसार राज्य में लंबित अपराध के निकाल के लिए लंबे समय से फरार आरोपियो के गिरफतारी हेतु विशेष कार्यवाही करने  पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबडा ,  पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर,  संतोष महतो पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कंवर  गरियाबंद के निर्देशन में स्थाई वारंटी जारी आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उक्त परिपालन में थाना राजिम के अपराध क्रमांक 21/2016 धारा 34(2) आबकारी एकट के मामले में जारी स्थाई वारंट दिनांक 17-02-21 को अभियुक्त तोषण लाल पिता राधेलाल तारक उम्र 27 साल साकिन बेलटुकरी थाना राजिम जिला गरियाबंद का प्राप्त् हुआ था जिसका पतातलाश् कार्यवाही थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विेकास बघेल द्वारा किया जा रहा था।    04-03-2021 केा फरार वारंटी को उसके निवास से घेराबंदी कर गिरुफतार कर  न्यायालय गरियाबंद पेश किया गया।
इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल आर0 146 टेमन दुबे , आरक्षक 455 तुलसीराम निषाद रामलाल ध्रुव, आर0चालक क्र 178 रवीन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा ।