मिशन नवचेतना” के तहत अवैध शराब बिक्री पर कड़ा प्रहार

थाना पुरूर पुलिस की रेड कार्रवाई – ढाबा संचालक गिरफ्तार

5.400 बल्क लीटर शराब जब्त आबकारी अधिनियम के तहतअपराध दर्ज 

 बालोद – अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्रीमती मोनिका ठाकुर* के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) गुरूर *श्रीमती माया शर्मा* के पर्यवेक्षण में *“मिशन नवचेतना”* अंतर्गत थाना पुरूर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरूर स्थित राजू ढाबा का संचालक अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुरूर पुलिस टीम द्वारा NH-30, ग्राम मरकाटोला स्थित ढाबे में रेड की गई।

तलाशी के दौरान ढाबा संचालक राजू साहू (उम्र 42 वर्ष), पिता स्व. जगदीश साहू, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, थाना एवं जिला धमतरी (छ.ग.) के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 ml) कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹2,400 बरामद कर जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना पुरूर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा विवेचना जारी है।

*अभियान का उद्देश्य:*

जिले को नशामुक्त बनाना, अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री/परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना।

*गिरफ्तार आरोपी:*

राजू साहू, पिता स्व. जगदीश साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, थाना एवं जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।

*जब्त संपत्ति:*

• 30 पाव देशी प्लेन शराब (180-180 ml प्रत्येक)

• कुल मात्रा: 5.400 बल्क लीटर

• अनुमानित कीमत: ₹2,400

*सराहनीय भूमिका:*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चित्रलेखा खाण्डेय, सउनि त्रिपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू एवं किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

*पुलिस की अपील:*

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*सुरक्षित बालोद* – *सजग बालोद”*