मगरलोड :- शासकीय प्राथमिक शाला लुगे में मुख्यमंत्री ज्ञानदीप पुरस्कृत शिक्षिका रंजीता तुमनचंद साहू के विशेष सहयोग से स्मार्ट टीवी कक्ष का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम इस शुभ अवसर पर प्राथमिक और माध्यमिक शाला लुगे के संयुक्त तत्वधान में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान , परीक्षा पर चर्चा अंगना में शिक्षा, बच्चों के बौद्धिक विकास, शिक्षा और संस्कार पर माताओं की सहभागिता आदि विषयों पर चर्चा-परिचर्चा किया गया, इसके अलावा उपस्थित माताओं द्वारा जलेबी दौड़, गुब्बारा फुलाने जैसे खेलकूद में भाग लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत छिपली के सरपंच अंजनी श्यामलाल निषाद रहे ।एवं विद्यालय परिवार से नरेन्द्र कुमार सिन्हा, खिलेश्वर साहू, रंजीता साहू, आशालता साहू, पुष्पलता साहू, लीलेश्वरी साहू, कमलेश्वरी साहू, प्रबंधन समिति से मनोहर लाल साहू, कुलदीप कुमार साहू, नंदकुमार साहू, जैलूराम साहू, कृष्ण कुमार साहू, मोतीलाल साहू, देवेन्द्र कुमार साहू, चिंताराम साहू, रूपलाल साहू (स्कूल पारा), सोनम निर्मलकर, शांताबाई, परमिला निर्मलकर, अनीता साहू, गायत्री निर्मलकर, लुकेश्वरी निर्मलकर, ललिता साहू, टिकेश्वरी निर्मलकर, गन्नू राम साहू, कमलनारायण सेन पुलस्तराम साहू, टीकाराम उपस्थित रहे।
