मगरलोड :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी में गत दिनों कक्षा ग्यारहवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा मुस्कुराते हुए सम्मान पूर्वक 12 वीं छात्र छात्राओं को विदाई दी। उल्लेखनीय है कि संस्था के प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े, मुकेश कुमार कुर्रे, येक राम साहू के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्यारहवीं की छात्रा ईशा सेन, नियति साहू व विराम निषाद ने मंच का संचालन करते हुए 12 वीं के छात्र छात्राओं को बारी- बारी मंच पर आमंत्रित किया। सभी ने विद्यालय में बिताए लम्हों को एवं अनुभव को साझा किया। इस बीच कुछ विद्यार्थी बहुत भावुक हो गये। जूनियर विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मान स्वरूप हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड एवं कलम भेंटकर सम्मान किया। संस्था के प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े ने आपने उद्बोधन में कहां विदाई रस्म है इसे निभाना ही पड़ता है, विदाई का मतलब पुरानी जिम्मेदारी से मुक्त होकर जीवन में आने वाली नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। आप सभी कक्षा 12 वीं से उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय में प्रवेश लेंगे। संस्कृत के व्याख्याता सुशील कुमार साहू ने कहा विदाई महज जीवन की एक नैसर्गिक प्रक्रिया है जिसका सामना हमें दृढ़ता पूर्वक करना ही पड़ता है। शायर जितेन्द्र सुकुमार साहिर ने संबोधित करते हुए कहा विद्यालय ने आप सभी के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा, हर तरह की गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर आप सब को मोटिवेट करने का पूरा प्रयास किया गया। अब आपकी जिम्मेदारी बनती है कि बेहतर परीक्षापरिणाम ले कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। सुश्री रुकमणी बंछोर ने अपने विचारों से विद्यार्थियों को मोटिवेट किया। कॉमर्स के व्याख्याता बृजेश कुमार देवांगन, यामिनी गायकवाड़, मधु सिंह, पुनेश्वर प्रजापति, हर्षल चंद्राकर अवधराम साहू, दुर्गा सिन्हा, प्रमोद साहू ने बारी-बारी अपने विचारों से 12 वीं के बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छात्र भूपेन्द्र दास मानिकपुरी, विद्या निषाद, विद्या पाल, गीतांजलि , अंजलि, शारदा पाल का विशेष सहयोग रहा।
