ईडी की छापे मारी भाजपा को हार का डर का परिणाम- नीरज ठाकुर ।

गरियाबंद :- पूर्व पी सी सी के सदस्य नीरज सिंह ठाकुर ने कहा है कि ईडी छापामार कार्यवाही केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की हताशा का परिणाम है। भारत जोडों यात्रा की सफलता और अडानी की सच्चाई उजागार होने के बाद प्रस्तावित कांग्रेस के 85 वां महाधिवेशन की निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस के हौसले टुटने वाले नही है कांग्रेस का चरित्र साफ सुथरा व बेदाग है।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार के कई निर्णयों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली हैं। ईडी की कार्यवाही से राज्य में सत्तासीन प्रदेश सरकार का मनोबल प्रभावित होने वाला नहीं है। आने वाले समय में कांग्रेस की ही जीत होगी। देश की को संपन्न करेगी ।जनता जानती हैं कांग्रेस ने हमेंशा लडकर ही विजय हासिल की है। नीरज ठाकुर ने कहा कि ईडी प्रधानमंत्री के हाथ में विपक्ष के खिलाफ एक हथियार बन गया है। पिछले 9 साल के अंतराल में ईडी ने जितने भी कार्यवाही की है उसमें सबसे ज्यादा मामले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बनाए गए है। रायपुर में आयोजित महाधिवेशन से पूर्व मोदी सरकार की ओर से ईडी का दुरूपयोग कर छग कांग्रेस नेताओं पर छापा मारने भाजपा की कायरता को दशार्ता है। अब तो कांग्रेस दुगुने उत्साह के साथ होगा रायपुर का अधिवेशन।