मुख्य मंच पर वर्ड रिकार्ड गीत कर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म.. की बेहतरीन प्रस्तुति
हाय रे सरगुजा नाचे ….गीत ने दर्शकों का मन मोहा

राजिम। माघी पुन्नी मेले के चैथे दिन मुख्य मंच पर कार्यक्रम की पहली कड़ी के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा एवं उनके सदस्यों द्वारा राम वनगमन पथ गीत नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमे राम के द्वारा छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों पर आगमन हुआ उन स्थानों का वर्णन नृत्य नाटिका के रूप में किया गया। श्रीराम जिन स्थानों पर उन्हें चिन्हांकित किया गया। जिसमें कोरिया, रायगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंद्रखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर, कोंडागांव प्रमुख है। इस गीत नाटिका के संयोजक महेश वर्मा, गायक राजेन्द्र साहू और निर्देशक परदेशी राम वर्मा है। राम के लंका विजय… देवारी गीत गौरा गौरी…और राउत नाचा की प्रस्तुति को बहुत सराहना मिली। कार्यक्रम के द्वितीय कड़ी के रूप में सांस्कृतिक मंच के धरोहर संजय सुरीला एंड मंच सरगुजा जिले की प्रस्तुति ने जोश-खरोश भर दिया। उनकी जबर्दस्त प्रस्तुति से पूरा महोत्सव स्थल झूमने पर मजबूर हो गया। छतीसगढ़ की बोली भाखा की महक को बिखेरती मोर छतीसगढ़ महतारी तोला करव प्रणाम बार-बार… ने खूब वाहवाही लूटी। हाय रे सरगुजा नाचे… गीत ने सरगुजिया की संस्कृति को नृत्य गीत के माध्यम से संजोया गया। वर्ड रिकार्ड गीत कर्मा कुहकी गाबो मांदर के ताल म… जैसे ही मंच से गाना शुरू किये खड़े होकर सभी गीत गाते हुए नाचने झूमने लग गये। इस नृत्य में सोलह हजार लोगों ने एक साथ वर्ड रिकार्ड बनाया जिसे दर्शकों की मांग पर पुनः प्रस्तुति दी गई। ये मोर मन मोहनी चल तोला राजिम घूमा दो… राजिम के टूरी तोर बाल खुला खुला…… नृत्य गीत से पूरे राजिम तक तालियों की गड़गड़ाहट अंत तक होती रही। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों के दिल को झकझोर कर रख दिया। तोला राखे हो रायपुरहीन करेजा भीतरी….. तोर से मोला मया लागे न कोयली …..एक बार तो मोरो बारे में तै सोच ले…..मैं तोर सुवा तै मोर मैना…. जैसे छत्तीसगढ की मनमोहक गीतों…. टूरी सिरपुर वाली लेगे दिल निकाल के ..टूरा अम्बिकापुर वाला लेगे दिल निकाल के..मोला फसाई डारे रसीली बेड़ा पान…. देश भक्ति सारे जहां से अच्छा ….की प्रस्तुति को खूब प्यार मिला। मोला निख लागे रानी लाली लाली लुगरा ह तोर…की जबरदस्त गीत की झमाझम प्रस्तुति दी गई। राजिम मुख्य मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है। दूर-दराज से लोग कार्यक्रम देखने पहले से आकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लेते हैं। जगह न मिलने पर भी बहुत शांति पूर्वक कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन निरंजन साहू, मनोज सेन महेंद्र पंत द्वारा किया गया। कलाकारों का सम्मान टास्क फोर्स समिति के विशिष्ट सदस्य लीलाराम साहू, सदस्य एवं नपा नवापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाड़िक, विकास तिवारी, सौरभ शर्मा, प्रीति पाण्डेय, नीतू महाडिक, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अपर कलेक्टर जेआर चैरसिया, डिप्टी कलेक्टर के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि द्वारा किया गया।
————————————————-
