*प्राथमिक शाला सेम्हराडीह पहूचें जनपद उपाध्यक्ष*
*फिंगेश्वर* – प्राथमिक शाला सेम्हराडीह में *पढ़ई तुहर दुआर* योजना के संचालित स्कुल में निरीक्षण के दौरान * योगेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर* ने मंगलवार 2 मार्च को अचानक पहुंचकर प्राथमिक शाला सेम्हराडीह का निरीक्षण करते हुए साला में मौजूद बच्चों से शिक्षा के संबंध में कुछ सवाल भी पूछे व अच्छे पढ़ाई करने के लिए बच्चों को
उत्साहित कीये |
और साथ साथ प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक से भी चर्चा करते हुए कहां की स्कूल में देश के महान पुरुषों का जैसे कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जी इत्यादि महान पुरुषों का छायाचित्र भी सर्वप्रथम सम्मान पूर्वक लगाएं व स्कूल की साफ सफाई को नियमित रूप से अच्छे ढंग से रखें |
और उसके साथ साथ निरीक्षण के दौरान शौचालय का स्कूल में नहीं होने से तत्काल अपने संज्ञान में लेते हुए शौचालय की व्यवस्था *मा. विधायक अमितेश शुक्ल जी* के अवगत करा कर तत्काल कमी को पूर्ण कराने की बात कही , इसके दौरान ग्राम सेम्हराडीह के इष्ट देवी मां सेम्हरहिन दाई व मां अन्नपुर्णा माता का दर्शन कर ग्राम के शुभ व मंगल कार्य हेतु कामना कर गांव का भ्रमण भी किए |
इस दौरान साथ में गरियाबंद जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व महासचिव आईटी सेल महासमुंद लोक सभा श्री रामगुलाल साहू, ग्राम पंचायत रोहिणा के सरपंच श्री होमन लाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सेम्हराडीह श्री मकसूदन साहू, ग्रामीण सचिव श्री दयाराम यादव, हर्ष यदू कोपरा व ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
