फिंगेश्वर :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शिक्षक दिवस हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया .इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदू राम यादव सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर थे.अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र निषाद ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि मोती राम निषाद, सांसद प्रतिनिधि लिखन निषाद एवं वरिष्ठ नागरिक दयाराम साहू उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों,शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं श्रीफल फोड़कर किया गया.तत्पश्चात समस्त अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत छात्र छात्राओं के द्वारा गुलाल लगाकर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना डिम्पल ढीढी (ग्यारहवीं) द्वारा किया गतत्पश्चात या.संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति थे. वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक,कुशल विचारक थे.सभापति नंदूराम यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का उच्च स्थान प्राप्त है।गुरु शिक्षा और संस्कार दोनों का केंद्र बिंदु है।गुरु ज्ञान रूपी प्रकाश से अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करता है। सरपंच प्रतिनिधि मोती राम निषाद ने कहा कि माता पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं. गुरु के सानिध्य में जाने से जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल जाते हैं। हमें अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए. संकुल समन्वयक भुवन यदु ने कहा कि जीवन अनुशासन का बहुत महत्व है.क्यूंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है. वरिष्ठ नागरिक दयाराम साहू ने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है,जो स्वयं जलकर दूसरो को प्रकाश देता है. कार्यक्रम का संचालन मालनी निषाद (बारहवीं) ने किया. वहीं आभार व्यक्त करते हुए व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि शिक्षा का अर्थ ज्ञान प्राप्ति ही नहीं बल्कि सर्वागीण विकास करना है.कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि मोती राम निषाद द्वारा बिजली ग्राम पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक शाला बिजली,मड़वाडीह, नवाडीह, पूर्व माध्य.एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली के सभी शिक्षकों का सम्मान शाल व श्रीफल भेंटकर किया गया.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा,संकुल समन्वयक भुवन यदु,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,पूरन लाल साहू,नरेन्द्र कुमार वर्मा,योगेश सोनकर,रेखा सोनी गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,शिक्षक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार साहू,विद्या बोरझा,शिक्षक नंदकुमार यादव,टिकेन्द्र यदु,कृपा राम बघेल,मोहन लाल साहू,नेहा भेंसले भृत्य आकाश सूर्यवंशी, स्वीपर यशवंत साहू व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
