भ्रष्टाचार का गढ़ बना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
कमिशन के चक्कर में विभाग व ठेकेदार खुलेआम बरत है लापरवाही

परमेश्वर कुमार साहू ,2 फरवरी 2021
गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सडको में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है,और ये पूरा खेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार मिलकर खूब खेल रहे है।लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।विभाग के अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण का कार्य जोरो पर है।शासन के इतने महत्वपूर्ण कार्य में राशि को बंदरबाट करने जिस तरह से घटिया सामग्री से थूंक पालिश किया जा रहा उससे तो साफ जाहिर है कि इन जिम्मेदारो को किसी भी कानून कायदा का डर नहीं है।
गौरतलब है कि बोडराबांधा से आसरा तक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.2 किलो मीटर सड़क का निर्माण हुआ है।जिसके लिए ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन रायपुर को ठेका दिया गया है। लेकिन सड़क निर्माण हुए 2 माह भी नहीं हुआ और अभी से उखड़ने लग गया है। विभागीय सरंक्षण के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में थर्ड क्लास का मेटरियल इस्तेमाल किया गया है।जिसके कारण उक्त सड़क अभी से ही उखड़ने लगा है।वहीं साइड सोल्डर में मुरूम के नाम पर मिट्टी को डाल दिया गया है।जिसका परिणाम बरसात के दिनों क्षेत्र के लोगो को कीचड़ के रूप में भोगना पड़ेगा।लेकिन जिम्मेदारो को आम नागरिकों की परेशानियों से कोई सरकार नहीं है ।उन्हें तो बस कमिशन चाहिए।यही हाल पूरे जिले में है जंहा विभाग निर्माण कार्य में सारे नियमो को ताक में रखकर गुणवत्ताहीन सड़क बनवा कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर शासन को ठेंगा दिखा रहे है।
