आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन।

मनेंद्रगढ़:- आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने हड़ताली मंच से अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कांग्रेस की सरकार ने ठगा नहीं।चार वर्ष बीत गया,8 महीने के बाद आम चुनाव होना है सरकार अपने ही द्वारा किए गए घोषणाओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।जिसका परिणाम है कि हर एक वर्ग सड़कों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर है। वो चाहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका हों या शिक्षक हों या संविदा कर्मचारी हों या किसान हों या मजदूर हों या ब्यापारी हों या फिर अन्य वर्ग सभी के साथ कांग्रेस की सरकार ने धोखा किया है।
हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनने पर सभी वादों को पूरा करेगी और हम, हमारी पार्टी आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है,इनके सभी जायज मांगों का पूर्ण समर्थन करती है तथा सभी से आने वाले आम चुनाव में कांग्रेस की सरकार को उखाड़कर बाहर फेंकने का आह्वान करती है।जिला सचिव विकास पाण्डेय ने कहा कि शायद सरकार को ये नहीं मालूम है कि माताओं बहनों को शक्ति स्वरूपा क्यों कहा गया है,इन सभी माताओं बहनों में क्या ताकत है जो कि सुबह से लेकर शाम तक तमाम कार्यों के साथ हमारे नौनिहालों को एवं हम सभी के घरों की गर्भवती महिलाओं का पूरा ध्यान रखने का कार्य यही आंगनवाड़ी की कार्यकर्त्ता एवं सहायिका ही रखती हैं।किन्तु दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के हठधर्मिता के कारण आज हमारी माताएं बहनें सड़क पर बैठने पर मजबूर हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार को जल्द से जल्द इनके सभी मांगो को मानकर नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। इन्हीं माताओं बहनों ने अपने बहुमूल्य वोटों से आपको जीत दिलाकर आप पर विश्वास करते हुए गद्दी सौंपी थी लेकिन अहंकारी सरकार ने विश्वास को तोड़ने का कार्य किया।अब आने वाले समय में यही माताएं बहनें आपको गद्दी से उठाकर बाहर फेंकने का कार्य करेंगी।आम आदमी पार्टी जिला एम. सी. बी. ने लिखित में अपना समर्थन पत्र देकर हड़ताली कार्यकर्त्ता/सहायिकाओं का समर्थन किया। समर्थन पत्र देने के दौरान जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा,जिला सचिव विकास पाण्डेय के साथ संदीप यादव, अब्दुल खान,वसीम खान, कासिम खान,अकरम,विष्णु आदि साथी उपस्थित रहे।