सुकमा :- जिले के अन्तर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने विशेष पेंशन शिविर एवं पेंशन प्रकरणों के निपटारे में विलम्ब के कारणों तथा उनका निराकरण पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। भारती कोर्राम कश्यप, उपसंचालक कोष, लेखा और पेंशन संभागीय कार्यालय जगदलपुर और जिला कोषालय अधिकारी प्रवीण भगत द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी की गई। 7 पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण प्रशिक्षण में पेंशन प्रकरणों के निपटारे में विलम्ब के कारणों तथा उनके निराकरण कैसे किया जाना चाहिए, के बारे में बताया गया। पेंशन प्रकरण तैयार करते समय भरे जाने वाले पेंशन के विभिन्न फार्म की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी और पेंशन शाखा प्रभारी लिपिक उपस्थित रहे। वहीं जिला कोषालय में आयोजित पेंशन शिविर में 7 पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।

