जिले को टीबी मुक्त करने आम नागरिक भी निभा रहे अपनी भूमिका।

सुकमा :- जिले में टीबी के संक्रमण को खत्म करने के लिए टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल सुकमा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत छिंदगढ़ के आम नागरिक संजय चांडक द्वारा निक्षय मित्र के रूप में अपना पंजीयन कराया गया। उन्होंने जिले के 11 टीबी मरीजों को 2 माह का पोषण आहार प्रदान कर जिले को टीबी मुक्त करने में अपनी महती भूमिका निभाया। साथ ही निक्षय मित्र संजय चांडक द्वारा पीड़ितों को 6 माह का इलाज पूरा होने तक पोषण सहायता दी जाएगी। जिला अस्पताल में कार्यपालन अभियंता अनिल राठौर द्वारा 5 और जिला क्रीड़ा अधिकारी विरुपाक्ष पौराणिक द्वारा 2 मरीजों को 2 माह का पोषण आहार प्रदान कर जिले को टीबी मुक्त करने में अपना योगदान दिया। साथ ही निक्षय मित्रों द्वारा पीड़ितों को 6 माह का इलाज पूरा होने तक पोषण सहायता दी जाएगी। साथ ही सुकमा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण आहार में सहायता करने की अपील की गई है। इस दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ महादेव बारसे, जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश रॉय, जिला टीबी एचआईव्ही समन्वयक जयनारायण सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक नवीन पाठक उपस्थित थे।