जल्द कार्यवाही ना होने पर हिंदू संगठन के द्वारा किया जाएगा उग्र प्रदर्शन

धार्मिक कार्यक्रम के मंच पर जूता पहने जनपद सीईओ पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर हिंदू संगठन के द्वारा पुनः कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
सूरजपुर :- भैयाथान जनपद सीईओ के द्वारा एक धार्मिक मंच में जूता पहनकर जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। उक्त मामले में कार्यवाही की मांग करने का बाउजूद जिला प्रशासन द्वारा अब तक कार्यवाही नही किया गया है। वहीं संसदीय सचिव व भटगावँ विधायक भी इस मामले में जांच कराकर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाये थे पर उनके द्वारा भी अब तक कोई कार्यवाही नही किये जाने से नाराज हिन्दू संगठन के लोग अब उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी बना रहे हैं। दरअसल मामला बीते 16 जनवरी है जब मुख्यालय के स्कूल ग्राउंड में रामायण गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जहां संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण व जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता इस धार्मिक मंच पर उपस्थित थे । इस धार्मिक मंच में उपस्थित सभी भक्तगण बिना जूता चप्पल के बैठे हुए थे और रामायण गायन वादन का लुप्त उठा रहे थे परंतु भैयाथान के जनपद सीईओ बकायदा जूता पहनकर मंच पर बैठे नजर आए सीईओ साहब ने तनिक भी इस बात का ख्याल नही किया कि उनके इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगा। जब सीईओ के इस कारनामें की नजर कैमरे को पड़ी तो साहब आनन-फानन में वहां से हटने का प्रयास तो जरूर किये लेकिन तब तक उनका यह कारनामा कैमरे में कैद हो चुका था और शोसल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो को देख हिन्दू संगठन के लोग इसका विरोध करते हुए सीईओ के द्वारा सार्वजनिक मंच में माफी मांगने, सीईओ को तत्काल यहां से हटाने सहित अन्य कार्यवाही करने को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।परंतु ज्ञापन सौंपने के दस दिनों बाद भी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करने से नाराज हिन्दू संगठन के लोग पुनः कलेक्टर के नाम स्मरणपत्र जारी करते हुये एसडीएम को ज्ञापन सौंपे हैं साथ ही तीन दिवस के भीतर कार्यवाही न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की बात कही गयी है।
