भैयाथान (पासल) में हाइड्रो पावर लिमिटेड कंपनी के द्वारा विद्युत पावर प्लांट में जमकर हो रही खनिज दोहन
भैयाथान युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर :- भैयाथान मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पासल में हाइड्रा पॉवर लिमिटेड कंपनी के द्वारा विधुत पॉवर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है जहां जमकर खनिज दोहन कर अनिमितताएं बरती जा रही है। यहां कोकलेन व जेसीबी मशीन से नदी का सीना छल्ली कर रेत का उत्तखनन किया जा रहा है तथा बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोडिंग कर निर्माण स्थल पर भंडारण कराया जा रहा है। कंपनी के द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का नियम विरुद्ध कार्य कराया जा चुका है जिसे लेकर जिले की कलेक्टर ने खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारियों से जांच कराई थी। परंतु उचित कार्यवाही न होने से कंपनी के हौंसले बुलंद हैं और धड़ल्ले से अवैध उत्तखनन करा रही है।

हाइड्रो पॉवर कंपनी के द्वारा निर्माणाधीन पॉवर प्लांट में जिस प्रकार अवैध उत्तखनन कराई जा रही है उससे नाराज भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि कंपनी के द्वारा नियम विरुद्ध जेसीबी मशीन से जमकर रेत उत्तखनन कराई जा रही है जिसकी जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई है। साथ बेरोजगार युवाओं को पॉवर प्लांट में रोजगार मुहैया कराने की भी बात कही है। कंपनी के द्वारा ग्रामीणों के शमशान घाट को बर्बाद कर दिया गया है जिसे भी तत्काल सुधार कराने की मांग की गई है।

