ओड़गी तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम, कलेक्टर, आयुक्त के नाम से ज्ञापन सौंपा

सूरजपुर:- शनिवार को ओड़गी मुख्यालय में पण्डो जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय पण्डो के नेतृत्व में जनजाति के लोगों के द्वारा कालामांजन मे एकत्रित होकर रैली के माध्यम से ओड़गी तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम, कलेक्टर, आयुक्त, के नाम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि पण्डो जनजाति समाज के जाति के संबंधित में मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि सेटलमेंट नहीं है और ना ही कोई पुराना 1950 के पूर्व का जाति संबंधित दस्तावेज है इसलिए जिला सूरजपुर मे निवासरत पण्डो परिवारों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है।

वर्तमान शैक्षणिक दस्तावेज राजस्व दस्तावेज आधार कार्ड परिचय पत्र सहित सभी दस्तावेजों में पण्डो जाति अंकित है इसके बाद भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है जिससे पण्डो जनजाति के लोगो को आदिवासी जनजाति का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण जिला सूरजपुर के पंण्डो जनजाति के छात्र-छात्राएं पढ़ाई लिखाई नहीं कर पा रहे हैं जाति प्रमाण पत्र के अभाव में सरकारी नौकरी से वंचित हैं और शिक्षा से दूर होते जा रहे हैं एवं अन्य मांगों को लेकर तहसीलदार के समक्ष पंण्डो जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय पंण्डो ने बताया कि हमारी मांगी प्रशासन जल्द समाधान नहीं करती है तो हम मजबूरन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इसके बाद पण्डो जनजाति के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार से इस आंदोलन में भारी संख्या में आप लोग पहुंचे हैं उसी प्रकार बड़े आंदोलनों में भी आप सभी एकजुटता के साथ पहुंचे।  शासन को शांति पूर्वक अपने मांगों से अवगत कराने का प्रयास किया है। अब शासन हमारी मांगों को कितनी गंभीरता से लेती है हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो समस्त पण्डो जनजाति के लोग कलेक्टर घेराव एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर उपस्थित समाज के ब्लाक अध्यक्ष  रामरतन पण्डो, सचिव रामगोविन्द पण्डो, प्रान्तीय अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो, जिला अध्यक्ष बनारसी पण्डो, प्रदेश सह सचिव रामराज पण्डो, एम एल पण्डो, और समाज के सत्यानंद पण्डो, शोभनाथ पण्डो, चंपाकली पण्डो, अर्जुन पण्डो एवं हजारों की संख्या में पण्डो महिला पुरुष आंदोलन में शामिल थे।