योगासन -प्राणायाम एवम नैतिक शिक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

मुड़ागांव (कोरासी)- आज शनिवार 28 जनवरी को योग प्रशिक्षक, प्रज्ञा मंडल खड़मा के कार्यवाहक, ब्लाक समन्वयक चंदनसिंह ठाकुर गायत्री शक्तिपीठ छुरा द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवसरा में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रातः 08.00बजे से 11.30 बजे तक विद्यार्थी जीवन में योग -ध्यान का महत्व, प्रज्ञा गीत एवं महापुरुषों के प्रेरक दृष्टांत के माध्यम से नैतिक शिक्षा, स्वस्थ रहने की कला, जीवन जीने की कला, प्रेरक कहानी के माध्यम से व्यावहारिक जीवन का सुनियोजन, शारीरिक शक्ति, वाक् शक्ति, बौद्धिक शक्ति एवं आत्मिक शक्तियों का सदुपयोग समग्र स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन जीने के लिए योगासन -प्राणायाम का महत्व, नियमित दिनचर्या, आहार -विहार एवं चिंतन -चरित्र पर विशेष ध्यान देना, आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवसरा की प्रधानपाठिका कु.द्रौपद मिश्रा, सहायक शिक्षिका श्री मती सुमन सिन्हा, सेवा निवृत्त शिक्षक (पुनर्नियुक्त प्रधान पाठक), गंगाराम नेताम एवं एवं गायत्री परिवार से घेवरचंद निषाद,राम अवतार यादव उपस्थित थे। आगामी कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय (बालक एवं बालिका) एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय रानीपरतेवा में संपन्न होगा।
