शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़मा मे 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

मुड़ागांव (कोरासी)- विद्यालय प्रांगण मे सुबह छात्र छात्राएँ स्वयंसेवक स्काउट गाइड शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे 74 वां गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री अवधराम मरकाम् जन भागीदारी संघ के अध्यक्ष द्वारा मा सरस्वती और महात्मा गाँधी जी के तेल चित्र पर तिलक लगाकर एवं पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर ,अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के सहयोग से ध्वजारोहन किया गया। इसके उपरांत छात्र पोखराज साहू द्वारा देशभक्ति गीत और गुलशन द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत संस्था के प्राचार्य श्री अखिलेश बावंनगड़े द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई एवं विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमे छात्र छात्राओं को अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होकर देश समाज के विकास मे अपना योगदान देने की अपील की उसके उपरांत श्री संदीप पाण्डेय जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी अगले क्रम मे अवधराम साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया और छात्र छात्राओं से विद्यालय समाज के विकास और अनुशासन मे रहकर कार्य करने की अपील की इसके उपरांत जनभागीदारी सघ के अध्यक्ष अवधराम मरकाम द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे छात्र छात्रा को अच्छे से पढ़ाई करते हुए अच्छे नागरिक बनने और विद्यालय समाज देश के विकास मे योगदान देने को कहा और बधाई शुभकामनाएं दिये, आज के कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रिय सेवा योजना ,स्काउट गाइड के स्वयंसेवक छात्र छात्राओं द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम मे ग्रामीण जनो मे अवध राम साहू , पी आर कँवर सरपंच, तिलेन्द्र साहू उप् सरपंच , संदीप पाण्डेय,गौकरण ध्रीतलहरे जगत राम साहू, फागुराम बरगाह ,इंद्रजीत नंदे, आदि उपस्थित थे।
शिक्षको मे प्रदीप पाण्डेय, व्याख्याता के पटेल कार्यक्रम अधिकारी, लक्ष्मी वेणु तिवारी ,श्रीमती रेनू देवांगन, श्रीमती सुषमा ध्रुव, प्रकाश साहू दीपेश बारले, भोज ध्रुव,चेमिन साहू माधव ध्रुव, मिडिल स्कूल स्टॉफ दीपेश देवांगन,विजय वर्मा,श्रीमती माधुरी यादव,दुष्यंत साहू,मोहन रावत,किशनु जांगड़े, आशीष,ताकेश्वर,आदि उपस्थित थे। एन एस् एस स्वयंसेवकों मे माधव ध्रुव, भोजसाहू, गुलशन, विष्णु, थालेन्द्र, नवीन, उमेश, पु ष्पराज, वासु, होमनारायण, विकाश, पुष्पा, अंजलि, गीतांजलि, पायल, चाँद, देविका, हेमा, हिना, लि लेश्वरी, हमन, आदि छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप पाण्डेय द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन लक्ष्मी वेणु तिवारी द्वारा किया गया उक्त विज्ञप्ति कार्यक्रम अधिकारी जी के पटेल द्वारा दी गई।
