नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष एवम सी.एम.ओ ने किया ध्वजारोहण।

बालोद। हाशिम कुरैशी  

दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद प्रांगण में पहले पूर्व कार्यालय में तथा तत्पश्चात नवीन कार्यालय में समस्त अधिकारी, कर्मचारी, सफाई-मित्र, पार्षद एवम एल्डरमैन की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष शीबू नायर एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी एवम कार्यपालन अभियंता श्री बी.आर साहू के द्वारा ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।