राजेन्द्र तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बालोद। हाशिम कुरैशी 

दल्ली राजहरा। स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन के प्रांगण में 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 गुरुवार को प्रात: 09.00 बजे अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रवक्ता कमल शर्मा, आरबी शर्मा आरके द्विवेदी, जगराम उपाध्याय, बीके मिश्रा , ए.के. राजोरिया, आदित्य (बिट्टू) पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, पाठक सहित समाज के सदस्यगण व बच्चे तथा वार्डवासी व अन्य लोग बड़ी संख्या मेंं उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सेव व बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया।