एम सी बी।आम आदमी पार्टी के एमसीबी जिलाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आप पार्टी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है ।चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ( बुराडी विधायक दिल्ली ), छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी व प्रदेश के नेताओं का दौरा पूरे प्रदेश में जोरों शोरों से चल रहा है। मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर जिले मे 28/01/2023 को प्रदेश प्रभारी संजीव झा एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का दौरा होने जा रहा है।
जिसको लेकर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और बड़े जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है।आगामी 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ शहर में बाइक रैली के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजीव झा,प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी,नार्थ जोन प्रभारी जितेंद्र फुलेरा के साथ सेन्टर आब्जर्वर संजय भारद्वाज प्रदेश के कई नेताओं सहित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं जिसमें इस बार आम आदमी पार्टी भी समस्त विधानसभा में अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी ।कार्यक्रम में लगभग 2000 कार्यकर्ताओं को विमल श्री ऑडिटोरियम में संबोधित किया जाएगा । जिसकी जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।संजीव झा के आगमन पर लगभग 500 बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया जाएगा।उक्त रैली इमली गोलाई से प्रारंभ होकर मनेंद्रगढ़ नगर से होते हुए खेडिया तिराहा से होकर विमल श्री टॉकीज पर संपन्न होगी।जहां सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रभारी संजीव झा एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी संबोधित करेंगे और आने वाले चुनाव के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।
