प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत किया गया।

बालोद। हाशिम कुरैशी

दल्ली राजहरा। हाथ से हाथ जोड़ो। प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर फव्वारा चौक तक बाइक रैली निकाल कर किया गया और उसके पश्चात फव्वारा चौक से पदयात्रा करते हुए गुप्ता चौक , सब्जी बाजार होते हुए बस स्टैंड रोड होते हुए फव्वारा चौक में ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश व जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल/ सेक्टर/ बूथ कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस मोर्चा संगठन एससी, एसटी ओबीसी, इंटक, अल्पसंख्यक, खेल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।