सुकमा। सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” ( नई सुबह-नई शुरूआत ) के तहत 08 लाख की ईनामी महिला माओवादी वेट्टी मंगी ने किस्टाराम पुलिस के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने बताया सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन पर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे
“पूना नर्कोम अभियान” ( नई सुबह-नई शुरूआत ) से प्रबावित हो कर व विगत वर्ष थाना किस्टाराम क्षेत्रांतर्गत नवीन कैंप पोटकपल्ली में खुलने पर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्राभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय महिला माओवादी वेट्टी मंगी (कंपनी नं. 01 की सदस्या, माड़ डिविजन, कुतुल एरिया) निवासी किस्टाराम क्षेत्र के द्वारा आज दिनांक 21.01.2023 को थाना किस्टाराम में थाना प्रभारी उनि भावेश शेन्डे, पीसी राजेश अतरा, पीसी. भूपेन्द्र बघेल, एसटीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया । उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में थाना किस्टाराम एवं एसटीएफ टीम का विशेष प्रयास रहा।आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 2017 से नक्सल संगठन में जुड़कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घटित नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रही।आत्मसमर्पित महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।
