मनेन्द्रगढ़। अमर शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन करने के उदेश्य से 500 मीटर विशाल तिरंगा यात्रा, सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।bउपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंह ने बताया कि नवगठित जिले के समस्त नागरिकों के द्वारा उपरोक्त आयोजन 24 जनवरी मंगलवार को प्रातः 11 बजे से आरम्भ होगा। तिरंगा यात्रा पीडब्ल्यूडी तिराहा से आरम्भ होकर जैन मंदिर चौक,गुरुद्वारा तिराहा होते हुए श्रीराम मंदिर मैदान में समाप्त होगी।इसके साथ ही साथ श्री राम मंदिर मैदान में 24 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।समस्त जिले वासियों से आग्रह है कि रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्त दान करें तथा औरों को भी प्रेरित करें।कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंह ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह करते हुये कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
