जिले में शराब की अवैध बिक्री के 04 मामलों में 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई

महासमुंद :- जिले के पिथौरा, सरायपाली, सांकरा और खल्लारी थाना अंतर्गत शराब की अवैध बिक्री के चार मामलों में 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।पिथौरा पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर ग्राम पिलवापाली में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदेही से पूछताछ की, जिसने अपना नाम भारत साहू पिता सुखीराम साहू (70 साल)) पिलवापाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद होना बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 18 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 3600 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।शराब की अवैध बिक्री के दूसरे मामले में सरायपाली पुलिस ने जोगी तालाब के पास ग्राम पतेरापाली से आरोपी तिहारूचंद सारथी पिता स्व. फकीरचंद सारथी (52 साल)) वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली के कब्जे से कुल 17 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जुमला कीमत 3400 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।