सुकमा। सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन के द्वारा फूलबगडी सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सोलर लैंप एवं कंबल का निशुल्क वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों को दैनिक जरूरत के सामान उपलब्ध होने से सीआरपीएफ अधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
गुरुवार को सीआरपीएफ डीजी अरविंद राय के दिशा निर्देश में सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन के बी कम्पनी जो फूलबगडी थाने में तैनात है, सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से फूलबगड़ी गांव जरूरतमंद ग्रामीणों को 60 कम्बल एवं 23 सोलर लैम्प का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कमाण्डेन्ट रति कांत बेहेरा, द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार, अनामी शरण, भास्कर भट्टाचार्य, उप कमाण्डेन्ट राकेश कुमार ठाकुर, सहायक कमाण्डेन्ट सहित सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारी सहित जवन मौजूद थे। कार्यक्रम में फूलबगड़ी गाँव के करीब 300 महिला, पूरूष व बच्चे मौजूद रहे एवं गाँव के सरपंच माडवी आयता एवं पूर्व सरंपच श्रीमती मानवी देवे, गाँव के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय के शिक्षकगण एवं फूलबगडी थाना के पुलिस अधिकारी व गाँव के नागरिक आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को दोपहर का स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में गाँव वालों ने सीआरपीएफ के द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की व उन्हें कम्बल व सोलर लाईट प्राप्त होने से ठण्ड से बचने में मदद मिलेगी व उनके बच्चे अंधेरे में भी अपने घर में उजाला कर सकेंगे व बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। कमाण्डेन्ट रति कांत बेहेरा ने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिलाया कि सीआरपीएफ हमेशा आप लोगों की हर समस्याओं के समाधान के लिए साथ खड़ी है जब भी आप लोगों की किसी प्रकार की समस्या आए तो निसंकोच होकर हमारे कैंप के जवानों को इसकी जानकारी दें। हम आप लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करेंगे आप लोगों की सेवा के लिए ही हम यहां ड्यूटी पर तैनात हैं।
