संविदा कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे।

सुकमा। सुकमा में 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे संविदा कर्मियों को समर्थन देने भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे अपने नवनियुक्त जिला एवं मंडल के टीम के साथ हड़ताल में बैठे सभी सविंदा कर्मियों को समर्थन देने उनके बीच पहुंचे एवं संविदा कर्मियों की हड़ताल एवं उनके मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार को संविदा कर्मियों की मांग को पूरा करने मंच के माध्यम से कहा। बारसे धनीराम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में पवित्र गंगाजल क़ी झूठी कसम खाकर संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण एवं छटनी नहीं करने का घोषणा पत्र में वादा किया था अब अपने वादा निभाने से क्यों डर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी उन्होंने कर्मचारियों के मंच में आकर अपनी वाहवाही लूटने के लिए कहा था कि कर्मचारियों की सभी मांग पूरी करी जाएगी पर आज तक पूरा नहीं किया गया। जल्दी हमारे कर्मचारी झूठी सरकार को उखाड़ के फेंक देंगे अभी भी वक्त है कर्मचारियों का मांग पूरा कर लीजिए नहीं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की झूठी सरकार का सफाया निश्चित है। कार्यक्रम को जिला महामंत्री भाजपा कोरसा सन्नू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व कोंटा के विधायक कवासी लखमा राम ने हड़ताल में बैठे मध्यान भोजन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी थी जो कांग्रेसका चरित्र दर्शाता है।एवं जिला उपाध्यक्ष पी विजय ने भी हड़ताली कर्मचारियों के मंच पर उन्हें संबोधित किया । भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ ही उनकी पूरी टीम जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान,कोरसा सन्नू भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मोनू सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष पी विजय, नूपुर वैदिक, जिला मंत्री राधा नायक, पुष्प लता भदोरिया, मंडल अध्यक्ष बलिराम नायक, जी साईं रेड्डी,, विवेक यादव, राजेंद्र कुलदीप, राजकुमार श्रीवाने, समीर कीर्तनया, अमितेश सिंह, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।