सुकमा । भाजपा नेता जिला मंत्री हमारे साथी बुधराम कट्टम की संदिग्ध परिस्थितियों में जिस तरह से मौत हुई वह बहुत ही दुखद घटना है। बुधराम कटटम जमीन से जुड़े हुवे भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की बारीकी से जांच की जानी चाहिए। क्योंकि वह उभरते हुवे भाजपा के नेता थे और अपने ग्राम किलेपाल के सरपंच भी थे। राजनीतिक साजिश के तहत उनकी हत्या भी की जा सकती है क्योंकि जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है अराजकता भय का माहौल है। छत्तीसगढ़ जैसे शांत इलाके में लगातार लूट डकैती हत्या जैसी वारदात बढ़ गई है। इसलिए किलेपाल निवासी भाजपा के जिला मंत्री हमारे साथी बुधराम की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत कई सवाल ख़डी करती है। हम अपने साथी की मौत से बहुत दुखी है एवं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं।परंतु शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी मौत की बारीकी से जांच की जाए। जिस तरह से खबर मिली है कि उनके शव के पास से उनका पहना हुआ जूता कहीं दूर जाकर मिला जिससे यह शक होता है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनकी हत्या की जा सकती है। भाजपा नेता बुधराम कटम के सर पर चोट के निशान भी है प्रथम दृश्या शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या की गई है। और जिस तरह से लगातार छत्तीसगढ़ में वारदात बढ़ चुका है उसे देखते हुए सभी वर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। विपक्ष के जनप्रतिनिधि विपक्ष के नेता एवं विपक्षी कार्यकर्ता भय के माहौल में जी रहे हैं। सरकार के विरोध में आवाज उठाने वालों पर रासुका लगाया जाता है। उन्हें जबरन जेल में डाल दिया जा रहा है। अब लगता है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं की हत्या तक की जा रही है। ऐसे में शासन प्रशासन पर अब भरोसा उठ चला है।क्योंकि कांग्रेस पार्टी का चरित्र ही ऐसा है सत्ता के लालच में कांग्रेस की सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। विपक्षी कार्यकर्ता विपक्षी पार्टी के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा हैं। इन सभी घटनाओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि हमारे नेता बुधराम कटटम की हत्या की गई है। इसकी जांच जल्द से जल्द निष्पक्ष एजेंसी से कराई जानी चाहिए।
