भाजपा प्रतिनिधियों ने किया धान खरीदी केंद्र का दौरा ।

सुकमा। सुकमा जिले के पेंटा स्थित धान खरीदी केंद्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के निर्देशानुसार दोरनापाल के भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी एवं नगर पंचायत दोरनापाल के पार्षदों ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। धान खरीदी केंद्र में जूट बोरा नहीं मिलने क़ी शिकायत किसानों ने धान खरीदी केंद्र में पहुंचे भाजपा के नेताओं से की धान खरीदी केंद्र में पहुंचे भाजपा सुकमा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मोनू सिंह भदोरिया ने मीडिया को बताया कि धान खरीदी केंद्र में बारदाना किसानों को नहीं दिया जा रहा है। कई किसानों ने उन्हें बताया कि पिछले 2 सालों से बारदाना का पैसा किसानों को नहीं दिया गया है। वहां पर पहुंचे किसानों ने भाजपा के प्रतिनिधियों को बताया कि हमें मार्केट से बोरी 40 से ₹45 में मिल रहा है। जिससे हमको बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले हम प्लास्टिक के बोरी में भरते हैं। उसके बाद जूट के बोरा में धान को भरना पड़ता है। हमें दो दो बोरी खरीदना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्र में आए भाजपा के नेताओं का कहना है कि भाजपा शासनकाल में बारदाना की कमी नहीं होती थी लेकिन कांग्रेस कार्यकाल में किसान बारदाना के लिए परेशान है। मार्केट से उन्हें बढ़े हुए दाम पर बारदाना खरीदना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, जिला मंत्री राधा नायक, मंडल अध्यक्ष बलिराम नायक, पार्षद कोसी ठाकुर, लक्ष्मी चौहान, मडकम पोदीये, पुष्प लता भदोरिया, मौजूद रहे।