“सखी सहेली ग्रुप” ने वृद्धाश्रम में साडी़ व फल का वितरण कर मनाया नववर्ष।

मनेन्द्रगढ़। नववर्ष पर मानवता का परिचय देते हुए सखी सहेली ग्रुप द्वारा एक बड़ी मिसाल पेश की गई। सखी सहेली ग्रुप के द्वारा मनेन्द्रगढ़ स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध माताओ को साडी़ व फल का वितरण किया गया। वही ग्रुप की महिलाओं द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगो के साथ काफी समय बिताकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान ग्रुप की अध्यक्ष ज्योति मजूमदार द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगो को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। ज्योति मजूमदार ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ही असली मानवता है। हमे अपने बुजुर्गों की हमेशा सेवा करनी चाहिए। बुजुर्गों की सेवा से ही असली पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योति मजूमदार ने आमजन से भी अपील की है कि वे वृद्धजनों के सम्मान व सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें। इस दैरान प्रमुख रुप से ज्योति मजुमदार, रुकमणी खोबरागढे, रुकमणी सिंघल, राखी सिंह, मधु गायकवाड उर्मिला मोंगरे, पुष्पा गुप्ता, शशी चंदेल समेत ग्रुप की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।