
राजिम। संकुल केन्द्र राजिम में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का सरल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है आज प्रशिक्षण का तीसरा दिवस मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। आज का विषय गणित के संबंध में आकलन कैसे करना है बण्डल – तीली संक्रिया की जानकारी दिया गया, इसी दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर श्री हेमंत कुमार साहू ने प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने प्रशिक्षण के टुल्स के बारे में बताया और शिक्षकों को अपने अपने स्कूलों में इस प्रशिक्षण का पुर्ण लाभ बच्चों को देने कहा साथ – साथ मोहल्ला क्लास लगाने हेतु अधिक जोर दिया। प्रशिक्षण में कुल 50 शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रभारी जितेंद्र कुमार सोनकर, प्रशिक्षण सहायक देवेन्द्र नागेश एवं प्रधानपाठक मया राम जांगड़े, यशवंत कुमार साहू, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अंजली यादव, आशा ध्रुव, हेमंत साहू, विनोद ठाकुर, एवं संकुल के अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
