कल रविवार को होगा पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के कार्यकारणी का गठन
राजिम। पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के प्रधान संरक्षक अमितेष शुक्ल (प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) विधायक/ विधान सभा क्षेत्र राजिम के निर्देशानुसार वरिष्ठ साहित्यकार काशीपुरी कुंदन को पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इसी क्रम में समिति के कार्यकारणी के गठन रविवार को दोपहर 3 बजे पंडित रामबिशाल पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजिम में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन ने सूचित किया कि उक्त बैठक में समिति के कार्यकारणी के गठन के पश्चात् क्षेत्र में साहित्य के उन्नयन हेतु योजनाएँ बनाई जाएँगी जिसे चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
