महासमुंद की कु, वैभवी पांडेय ने अपने माता पिता की वैवाहिक वर्षगांठ पर ट्रायसिकल भेट की ।

महासमुंद की कु, वैभवी पांडेय ने अपने माता पिता की वैवाहिक वर्षगांठ पर ट्रायसिकल भेट की ।                                                          राजिम। कु . वैभवी पांडेय महासमुंद के द्वारा अपनी माता पिता के वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर ट्रायसिकल प्रदान किया गया जिसे बजरंग अखाड़ा परिसर राजिम में द्वारा जरूरत मंद व्यक्ति को ससम्मान दिया गया , विदित हो कि कु. वैभवी पांडेय द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने जन्म दिवस पर एवं अपने माता पिता के जन्म दिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर ट्रायसिकल प्रदान करते आ रहे हैं , जिसे बजरंग अखाड़ा परिसर राजिम में जरूरतमन्दों को दिया जाता है । आज ट्रायसिकल प्राप्त करते हुये जरूरत मन्द व्यक्ति ने कु वैभवी पांडेय को बहुत बहुत धन्यवाद दिये और नई ट्रायसिकल प्राप्त होने पर खुशी जाहिर किये । उक्त अवसर पर महेश यादव , रामकुमार साहू , पवन सोनी , मनीष दुबे , ऋषि दुबे , धर्मेन्द्र यादव एवं अखाड़ा के सदस्य उपस्थित थे