*गौ तस्करी करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के द्वारा कुल 105 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक तस्करी कर कत्लखाना ले जाने की कर रहे थे तैयारी।।

*गौ तस्करी करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के द्वारा कुल 105 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक तस्करी कर कत्लखाना ले जाने की कर रहे थे तैयारी।।                     राजिम।      थाना राजिम पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पोखरा गांव के दिलीप सोनवानी ,आनंद घोगरे, प्रकाश सोनवानी एवं सुंदरू टंडन गाय बैल बछड़ा कुल 105 नग मवेशी को क्रूरता पूर्वक बिना चारा पानी दिए छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एलके 6763 से परिवहन कर उड़ीसा कत्लखाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, सूचना पर थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल द्वारा अपने पुलिस टीम को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया तथा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया थाना राजिम के इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल सउनि देव कुमार वर्मा आरक्षक टेमन दुबे, अलीम कुरैसी,रेखराम, तुलसी निषाद, कुलेश्वर धीवर आरक्षक रविंद्र गिरी सैनिक 75 वीरेंद्र वर्मा सैनिक 97 विक्की सोनी का उल्लेखनीय योगदान रहा।।                                                                            ये है आरोपी                                       *आरोपियों के नाम 1. दिलीप सुनवानी पीता सुनवानी 2.आनंद घोगरे पिता भागवत 3.प्रकाश सोनवानी पिता विसेलाल सोनवानी 4. सुंदुरू टंडन सभी साकीनान ग्राम पोखरा थाना राजिम जिला गरियाबंद।।                                                              उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक गरियाबंद  भोज राम पटेल के आदेश अनुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौड़ एवं  संतोष महतो ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  टी आर कंवर के निर्देशन में जिला गरियाबंद में अपराधिक गतिविधियों पर लगातार लगाम कसने निरंतर कार्रवाई किया जा रहा है।