जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में 569 वन अधिकार दावों का अनुमोदन

बीजापुर – अनुसूचित जनजातीय और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 तथा अनुसूचित जनजातीय और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) नियम, 2007 एवं यथासंशोधित नियम, 2012 के तहत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर  भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल,  उत्तम सिंह पंचारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पांडे, अनुविभागीय अधिकारी (वन) बीजापुर  प्रकाश नेताम, वन अधिकार समिति के सदस्य-सचिव एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  देवेन्द्र सिंह सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण तथा सदस्य  मैथियुस कुजूर, सदस्य  लच्छूराम मोड़ियामी, सदस्य श्रीमती प्रीति आरकी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय समिति द्वारा उपखंड स्तरीय वन अधिकार समितियों से प्राप्त कुल 569 वन अधिकार दावों का परीक्षण किया गया। इनमें भैरमगढ़ अनुभाग के 277, उसूर अनुभाग के 286 तथा भोपालपटनम अनुभाग के 06 आवेदन शामिल हैं। समिति द्वारा सभी 569 पात्र आवेदनों का अनुमोदन किया गया।