सूरजपुर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन 130 छात्रों ने कराया पंजीयन…

सूरजपुर एस के मिनोचा/ पुलिस प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय जिला सूरजपुर के सहयोग से सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्री मंगेश सोनी सहायक लेखा अधिकारी, श्री अजय खलखो सहा. वर्ग 3 श्री राजेश सोनवानी व रूपेश सोनवानी नगर सैनिक व श्री चित्तरंजन राजवाड़े का विशेष सहयोग रहा। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्र भूषण मिश्र द्वारा उप पुलिस अधीक्षक से प्रारंभिक चर्चा के पश्चात् महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं का लाइसेंस ऑनलाइन पंजीयन किया गया। जिसमें लगभग 130 छात्र, छात्राओं ने पंजीयन कराया हैं। श्री अतुल असैया वाहन परिवहन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक चरण में 25-30 छात्र, छात्राओं का लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया संपादित करने का निर्णय लिया गया। इसी तारतम्य में शिविर के प्रथम चरण में 08 फरवरी 2021 को लगभग 30 छात्र, छात्राओं का लर्निग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई हैं। कार्यक्रम अधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि शेष पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए आगामी चरण में प्रकिया संपादित की जायेगी। जिसकी सूचना पंजीयन के समय दिए गए ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। पंजीकृत छात्र, छात्राएँ नियमित रूप से अपना ईमेल चेक करते रहें।