
पांडुका : प्राथमिक साख सहकारी महासंघ एवं सहकारी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज गरियाबंद जिला कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर जी से मिलकर जिले के 76 धान उपार्जन केंद्रों में जाम धान का अविलंब परिवहन प्रारंभ करने का आग्रह सहित महामहिम राज्यपाल एवं मान. मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही धान उपार्जन केंद्रों में धान की सुखत के चलते सहकारी समितियों को होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष,चन्द्रशेखर साहू,सहकारी समिति कमर्चारी संघ अध्यक्ष रामलाल साहू,सचिव प्रमोद यादव आदि शामिल थे।
