पिथौरा। सराईपाली स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के समस्त विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने हिस्सा लिया।जिसमे पिथौरा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महासमुंद की टीम को हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया ,और उनका मुकाबला सबसे मजबूत स्वास्थ्य विभाग सराईपाली की टीम से हुआ जिसमें पिथौरा की टीम ने अपने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक विशाल स्कोर का पीछा करते हुए सराईपाली को शिकस्त दी और फाइनल कप अपने नाम कर लिया।इस संबंध में पिथौरा टीम के कोच डॉ वीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अपना जोरदार प्रदर्शन दिखाया फाइनल मैच में सत्येंद्र पटेल के द्वारा 8 छक्के और 2 चौका लगा कर 62 रन की पारी खेली गयी जिसके कारण उसे मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।इसके साथ ही प्रीतम दीवान को आलराउंडर खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ ,सबसे अधिक उम्र के खिलाडी के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बी.एस.बढ़ई को विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ साहू की ओर से ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया गया।पिथौरा टीम की ओर से कमलेश गिरी,राजू दीवान,देवानंद भोई,सुभाष ,रोहित साहू,चंदर साहू,ब्रिज नेताम,गोपी वर्मा,डॉ प्रजापति,देवेश,तरुण,डिगेश्वर दीवान,धनेश्वर,गोपी वर्मा ,विनोद,सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

