राजिम- गत दिनों भिलाई में सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री ममता चंद्राकर कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, विशेष अतिथि डॉ किरण गजपाल, अध्यक्षता श्री आरआर साहू वरिष्ठ एडवोकेट संयोजक के रूप में डॉ सुखदेव राम साहू सरस थे उक्त कार्यक्रम में श्री राम संगीत कला केंद्र राजिम के संचालक तुलाराम साहू को सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया! यह सम्मान विगत 13 वर्षों से संगीत केंद्र के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया तुलाराम साहू ने 13 वर्षों में अलग-अलग विधाओं में 4200 छात्रों को संगीत का प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं’

यहां तबला, हारमोनियम, केसियो, आर्गन, ऑक्टोपैड का प्रशिक्षण संचालित है संगीत केंद्र में विभिन्न गांव से कला प्रेमी प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में कला के क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान करते हैं कई ऐसे छात्र हैं जो यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के नामी कलाकारों के साथ संगत देते हैं योगेश सोनकर, रामकुमार राम कुमार देवांगन डीगेस्वर बंजारे , मनोज देवांगन, देवनारायण, दानेश यदु, टेकसिंह, डीगेस्वर साहू यह कलाकार छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े मंचों में अपनी प्रस्तुति करते हैं वर्तमान में 45 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं इस सम्मान पर श्रवण कुमार साहू प्रखर, पुष्पा गोस्वामी सभापति, देवकी साहू, रेखा जितेंद्र सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, संतोष सोनकर मंडल, डॉ रामकुमार साहू ने बधाई दिए हैं
