*अखिल भारतीय किसान चक्का – जाम*
परमेश्वर कुमार साहू ,5फरवरी 2021
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन काले कानून के विरोध में देश के विभिन्न किसान संगठन यूनियन द्वारा उक्त तीनों काले कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विगत कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन रत है केंद्र सरकार आंदोलनरत किसान संगठन के साथ कई दौर के वार्ता के पश्चात भी कोई ठोस हल नहीं निकाल पाई हैं आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा 6 फरवरी 2021 को राजधानी नई दिल्ली सहित देश के समस्त राज्यों में चक्का जाम किए जाने का आह्वान किया है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के किसान संगठनों के आह्वान पर चक्का जाम का समर्थन करते हुए जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी ने भी प्रदेश के किसान मजदूर के हित में 6 फरवरी 2021 को चक्का जाम का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि चक्काजाम के दौरान स्थानीय किसान संगठनों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा चक्का जाम को सफल बनाने प्रत्यक्ष रूप से किसान हित में लड़ाई लड़े कृपया कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण व समस्त प्रकोष्ठ ओके कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण से विशेष निवेदन है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करें यह कार्यक्रम *माननीय अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ व विधायक राजिम विधानसभा* के आदेशानुसार फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम राजिम सुन्दर लाल शर्मा चौक में होना है | समय 12:00 बजे दोपहर से।उक्त जानकारी रूपेश साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने दिया।
