खेल से हम सभी जाति धर्म से परे होकर प्रतिभा को आगे करते है– नीलकण्ठ ठाकुर

यामिनी चन्द्राकर सवांददाता छूरा

छुरा। जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत टेंगनाबासा के आश्रित ग्राम मोहराडीह में स्वामी विवेकानंद खेल एवं युवा कल्याण समिति मोहराडीह द्वारा ग्रामीण स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि व वर्तमान जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे अध्यक्षता सरपंच राजकुमारी ध्रुव ने किया। विदेश अतिथि बतौर देवरी के सरपंच अशोक ठाकुर,सामाजिक कार्यकर्ता जोगीरामनिर्मलकर,उपसरपंच महेंद्र पिंकू सिंहा, ग्राम पटेल हरि राम ध्रुव,उपस्थित थे। अतिथियो द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिधि जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल से हम सभी जाति धर्म से परे प्रतिभा को आगे करते है खेल खेलने के लिए कोई उम्र का बंधन नही है निरन्तर खेल कूद से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है हमे खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि क्षेत्र के प्रतिभा सामने आए जिससे क्षेत्र और जिले का नाम रौशन हो। वही विशेष अतिथि महेंद्र सिन्हा ने कहा कि खेल हमे जोडता है ऐसे खेलकूद हमेशा होते रहना चाहिए ताकि खेल के प्रति लोगो मे जागरूकता आये और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी आगे जाकर अपने ग्राम व क्षेत्र का नाम रौशन करे। सरपंच राजकुमारी ने कहा कि कि खेल से सद भावना पूर्वक खेलने से सामाजिक समरसता स्थापित होती है खेल जीवन के अभिन्न अंग है। एक जमाना था, जब लोग कहते थे कि पढोंगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगें कूदोंगें तो बनोगे खराब, पर वह अब नही ही है। शिक्षा से भी, और खेल से भी हम अपना भविष्य बना सकते है। जिसके अनेक उदाहरण देते हुऐ रहस्य समझाया।
इस मौके पर बालक, बालिका खो खो,कबड्डी,रस्सी,गोला,भाला,लम्बी,कूद,रंगोली प्रतियोगिता जैसे अनेक खेलों का आयोजन किया गया।
बालक कबड्डी प्रथम राजपुर, द्वितिय मोहराडीह, बालिका प्रथम टेंगनाबासा, द्वितिय मोहराडीह को भी पुरस्कार वितरण किया गया।
इस मौके पर पंच यशवंत ध्रुव, ममतामय ध्रुव,धरम ध्रुव, अध्यक्ष मान सिंह ध्रुव, उपाध्यक्ष गोपाल ध्रुव,सचिव त्रिलोक ध्रुव ,सहसचिव गैंदलाल ध्रुव, कोषाध्यक्ष धनी राम ध्रुव, रुपसिंग ध्रुव,संरक्षक भोला राम ध्रुव, लकेश्वर,भारत,राजू साहू,रमेश ध्रुव आपरेटर,संचालक व निर्णायक शिक्षक त्रिलोक ध्रुव, श्रवण ध्रुव सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।