संयुक्त संचालक द्वारा सेवानिवृत्ति पर पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ.प्रदान किया गया

फिंगेश्वर:–संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा रामनारायण मिश्रा( से. नि.प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली) को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया.साथ साथ उनके पी.पी.ओ/ जी.पी.ओ.एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान आदेश प्रदान किया गया.इस अवसर पर संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के समय पेंशन एवं अन्य देय स्वत्वों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना विभाग के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. समय पर पेंशन एवं अन्य भुगतान मिलने से सेवानिवृत कर्मचारी अपने आगामी जीवन की योजनाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकते हैं. सहायक संचालक आलोक चांडक ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है जहां पर हम अपने काम की जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं और नई पारी की शुरुआत करते हैं. शासकीय सेवा में रहते हुए अधिकारी- कर्मचारी समाज और विभाग के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं. विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू ने कहा कि शिक्षक का योगदान केवल नौकरी तक सीमित नहीं रहता बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान करता है इसलिए शिक्षक का सम्मान सदैव समाज में बना रहता है.क्योंकि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता. प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने शिक्षा विभाग में अपने सेवा कल के दौरान विद्यालयीन व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू,सुनील नायक संगठन मंत्री (शिक्षक संघ रायपुर),व्याख्याता पूरन लाल साहू, सहायक ग्रेड 03 श्याम लाल साहू, तोमन राम साहू उपस्थित थे.