
मुकेश कश्यप@सिर्री:-महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायत भैसमुण्डी के गौठान स्थल में डबरी निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि 4.71 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।जिसका भूमिपूजन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव एवं सरपंच त्रिलोकचंद साहू के करकमलों से किया गया।
जानसिंग यादव ने कहा कि गौठान में डबरी निर्माण होने से गांव के पशुओं को पेयजल के लिए सुविधा मिलेगी।गांव के श्रमिकों को गांव में रोजगार भी मिलेगा ।डबरी निर्माण स्थल के मिट्टी से गौठान स्थल के कुछ हिस्से का समतलीकरण भी होगा।
इस अवसर पर उपसरपंच दुर्योधन निषाद ,पंच बोधन निषाद, आशा बाई साहू ,सुलोचना भाई चंद्राकर, रोजगार सहायक जानूराम साहू , इन्द्रौतिन बाई साहू , पूरन लाल यादव ,वासुदेव साहू ,गोपी साहू, मोहित चंद्राकर ,पुरुषोत्तम ध्रुव, धनुषराम साहू, भोलाराम साहू, कचरूराम यादव ,राम सिंह यादव, पोषणलाल साहू, नीलकंठ साहू आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।
