
कुरुद:-समूचे राष्ट्र में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उनके विचारों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।इसी तारतम्य में गांधी चौक कुरुद में जनप्रतिनिधियों द्वारा चौक में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।ततपश्चात “महात्मा गांधी अमर रहे” की गूंज के साथ उनके देशहित कार्यो को याद किया गया।
इस अवसर पर विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन की उनका दर्शन है गांधी जी विश्वनायक के रूप में गांधीवादी विचार के संवाहक है l सभापति मनीष साहू,ने कहा कि मानव जीवन मे सादगी और सेवा से ही महान बना जा सकता है l इस अवसर पर सभपति मनीष साहू राहुल गांधी विचार मन्च प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहूने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी के आदर्श सिद्धान्त सोच के परिणाम से देश आजादी को प्राप्त कर आत्म निर्भर हुआ l,पार्षद राघवेंद्र सोनी,सभापति डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े,एल्डरमेन मनोज अग्रवाल,बसंत साहू टुकेश साहू विवेक चंद्राकरजितेंद्र शर्मा केवल चंद्राकर पूर्व पार्षद मिथलेश बैसउत्त्तम साहू, थानेश्वर सिन्हाआदि बड़ी सँख्या में समस्त गणमान्य जन उपस्थित थे।
