जिले के लिए खिलाड़ियों का चयन, विजेताओं को दी गई बधाई
आरंग – सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग में विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 12 विद्यालयों से आए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 120 बालक और 40 बालिकाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी राकेश प्रधान, विशिष्ट अतिथि नीलमणि चंद्राकर, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अमित चंद्राकर तथा संस्था प्रमुख श्रीमती यशोदा योगी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ओंकार सोनवानी, जय कुमार शंख, फारुख अहमद, प्रियल साहू, प्रीति साहू, पूजा साहू, भोजराज प्रधान, वेदप्रकाश साहू, जगदीश कुर्रे, दीपक सर, जितेन्द्र यादव, हंसराज जलक्षत्री, लक्ष्मीनारायण पटेल, जीवेन्द्र सोनकर, कुलदीप कुंजे, कंचन साहू, कावेरी साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षकों एवं समन्वयकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
