
विगत दिनों 24-01-021को आंगनबाड़ी सेक्टर भसेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेण्ड्रा में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया जिसमें जनपद सभापति अर्चना -डॉ दिलीप साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अध्यक्षता डॉ दिलीप साहू महासचिव जिला साहू संघ गरियाबंद विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के सरपँच श्री पवन खरे जी उपस्थित रहे
मुख्य अतिथि सभापति महोदया ने अपने उदबोधन में कहा कि बेटी जिस घर मे पैदा लेती है उस घर मे संस्कार आ जाता है बेटी दो कुल को सम्मान दिलाती है बेटी बनकर पिता के घर को और बहू बनकर ससुराल वालों को
भारत मे बेटियों का गौरवशाली इतिहास है चाहे हम भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती स्व इंदिरा गांधी की बात करे या फिर कल्पना चावला व सुषमा स्वराज सोनिया सीतारमण ए सभी भारत को बहुत ही उचाई तक ले जाने में इन सभी का योगदान रहा है राज्य की भूपेश बघेल सरकार बेटियो को बचाने के लिये कई योजनाएं चला रही है जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाव ,नोनी सुरक्षा योजना ,सुचिता योजना ,किशोरी बालिका योजना ,पोषण अभियान , बालिका गृह
अंत मे जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि सोच बदलिए -समाज जरूर बदलेगा डॉ दिलीप साहू ने कहा कि बेटियां घर की शृंगार है कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा रंगोली व ड्रॉइंग का प्रतियोगिता भी रखा गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपँच पवन खरे , उपसरपंच तुलसी राम साहू , जोहान ध्रुव , सेक्टर प्रभारी लाल मेडम , हेमपुष्पा साहू , जिला मुख्यालय से सरताज जी व मंजू भदौरिया , आर एच ओ रोहित साहू आँगन बाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा साहू डमेश ध्रुव, राधा ध्रुव इत्यादि उपस्थित रहे
