समाजसेवी एवं कोरोना वारियर्स ने फहराया तिरंगा*


मुकेश कश्यप@कुरुद:- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण रहा।दाऊ गंगा प्रसाद मार्ग शिक्षक कालोनी वार्ड क्रमांक 15 में समाजसेवी गीतांजली नायडू एवं अटल आवास वार्ड में कोरोना संक्रमण काल में पुलिस विभाग में पदस्थ अपना दायित्व निभाने वाली कोरोना वारियर्स महिला नगर सैनिक व वार्डवासी श्वेता कश्यप द्रारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर सभी ने इस महापर्व की आपस मे खुशियां बांटते हुए हार्दिक बधाई एक दूसरे को दी।वार्ड पार्षद मनीष साहू ने वार्डवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा वे वे हमेशा से ही वार्ड के वरिष्ठजनों को ध्वजारोहण करने का सम्मान देते रहे है।जनसेवा से जुड़कर लोगो की हर तरह से मदद करना हमेशा से ही उनका ध्येय रहा है।
कार्यक्रम में मालकराम साहू, खिलेन्द्र चंद्राकर, गुलाब यादव, संध्या कश्यप, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, राकेश बैस ,अश्वनी साहू , प्रसन्ना नायडू, गितेश्वर चंद्राकर, जितेन्द्र सिन्हा, नीरज कश्यप, दिलीप बैस, राजू साहू, रोशन निर्मल कर,अनुप यादव,जयशुदन शर्मा, श्रवण साहू,रवि चंद्राकर, बल्ला चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, टिकेश्वर चंद्राकर, लोकेश भार्गव, भगोली राम सिन्हा, पियुष पाल, सत्यवान देवांगन, प्रभूलाल देवांगन, हरि प्रिया साहू, विभुती साहू, रूद्राँश साहू आदि उपस्थित थे ।