किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस*

*किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस*

 

मुकेश कश्यप @ कुरुद.किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय में ध्वजारोहण रोहण विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर और सचिव गोपाल मगर के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
ध्वज की सलामी पश्चात मंच को सम्बोधित करते हुए श्री गोविंद जी ने कहा कि आज हमें सविधान के मूलभूत सिद्धांतो के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठता और पूर्ण समर्पण भाव दिखानी होगी,तभी इसके निर्माण और पर्व की शोभा को सही सम्मान मिल पायेगा।उन्होंने कोरोना काल मे समर्पित भाव से शिक्षा कार्य मे पूरी निष्ठा कार्य करने वाले संस्था के शिक्षकों की तारीफ की।
श्री गोपाल जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस सविधान के प्रति सम्मान का पर्व है,देश के लिये हमारे नियमो और कर्तव्यों के प्रति समर्पण का पर्व है।देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति आस्था का उत्सव है।एक सफल इंसान अपने दायित्वों के निष्ठापूर्ण निर्वहन के लिये जाना जाता है,हमारे देशभक्तों ने अपने समर्पण भाव से कार्य कर देश प्रेम की मिसाल बनाई,उसी तरह हम सबको अपने-अपने क्षेत्रों के सविधान का शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करते हुए ही लोगो के बीच एक विशेष पहचान बनाई जा सकती है।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक कमल नारायण साहू ने किया।
सृजन मगर ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी को देशहित में बलिदान देने वालो अमर शहीदों को शत-शत नमन किया।
प्राचार्य अंकिता सिंह ने कहा कि हमारे वीर महापुरुषों ने अपने सर्वस्व समर्पण से सविधान निर्माण की नींव रखी।हम सभी उनके योगदान को नमन कर प्रेरणा परक जींवन जीना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक टी आर सिन्हा,वनिता मगर ,प्राचार्य अंकिता सिंह ,आरके खरे,मुकेश कश्यप,वेदलता सिन्हा,जमुना देवांगन,रत्ना मानिकपुरी,नमन शुक्ला,वेदप्रकाश कंवर,पोषण साहू,नमिता शुक्ला,अरसी रिजवी,शारदा बंजारे,हुमेन्द्र साहू,भाग्यश्री सोनवानी,नवीन साहू,शीलनिधि साहू,गोपिका साहू,भेज साहू,तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी,ऋतु निर्मलकर आदि उपस्थित थे।