कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

मुकेश कश्यप @ धमतरी:–धमतरी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की तरफ से रविवार को एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आठ ओवर वाली इस मैत्री प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। संगठन इलेवन की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगर निगम इलेवन से महापौर विजय देवागन, युवा संगठन इलेवन से युवा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा मरकाम , एनएसयूआई इलेवन से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवागंन ने अपनी-अपनी टीमों की ओर कप्तानी सम्हाली।
पहला मैच युवा संगठन इलेवन और छात्र संगठन इलेवन के बीच हुआ, जिसमें छात्र संगठन इलेवन के गुरु गोपाल स्वामी,गौतम वाधवानी, सरवेश बाफना मगरलोड, देवव्रत साहू कुरुद, कप्तान कृष्णा मरकाम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, पर वे अपनी टीम को हार से बचा नही पाए और इस मैच में जीत छात्र संगठन के नाम रही।
द्वितीय मैच नगर निगम इलेवन और संगठन इलेवन के बीच हुआ। टास संगठन इलेवन के कप्तान शरद लोहाना ने जीतने के बाद महापौर इलेवन को गेदबाजी करने का न्योता दिया। नगर निगम इलेवन के कप्तान विजय देवागन ,दीपक सोनकर ,योगेश शर्मा ,गुड्डा पेंदरिया और सोमेश मेश्राम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत के कगार तक ले गए, पर अंत में जीत संगठन इलेवन की हुई।
फाइनल मुकाबला संगठन इलेवन एवं छात्र संगठन इलेवन के बीच हुआ। इसमें टास संगठन इलेवन के कप्तान शरद लोहाना ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए तनवीर कुरैशी और तपन चन्दाकर को ओपनिंग के लिए भेजा गया। इन दोनों के बाद कप्तान शरद लोहाना, हिरेन्द यादव, सदाम गौड एवं पंकज महावर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचाते हुए 76 रन बनाए। दूसरी पारी में संगठन टीम ने गेंदबाजी की, जिसमें छात्र संगठन के बल्लेबाज राजा देवागंन, नमन बंजारे, राकेश मोर्य, मोनिस सिंहा, शुभम साहू जैसे घातक बल्लेबाज को अपनी गेंदबाजी एवं फील्डिंग से बांध के रखा ,परन्तु अंत में छात्र संगठन इलेवन 3 रनों से इस मैच को जीतने में कामयाब रही और मैन आफ द मैच का खिताब राजा देवागंन के नाम रहा।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम पूर्व विधायक हर्षद मेहता, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगर निगम महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवागंन, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर पांडे, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तरुण राय, अंबर चन्द्राकर के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर निखलेव देवागंन, संकेत गुप्ता, उदित साहू, विक्रांत पवार, गीतराम, भागी निषाद, दुष्यंत घोरपडे, सर्वेश बाफना, देवेन्द देवागंन, बंटी सोनी, भारत भूषण साहू, विशु देवागंन, कुनाल यादव, देवव्रत साहू, डुमेश साहू, राजु साहू, लेखराम साहू, शुभम साहू, नमन बजारे, गौरव दास मानिकपुरी, राहुल साहू, प्रितम सिंह, मोनी सिन्हा, भास्कर सिन्हा, विजय रामटेके, गौरव पुरी, जय श्रीवास्तव, राकेश मोर्य, पारसमणि, फैज अली खान, आदिल कुछावा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।