मुकेश कश्यप@कुरुद:-पिछले एक सप्ताह से नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में जुटा जनप्रतिनिधियों का रेला आज छटवे दिन वार्ड नम्बर 15 स्थित अब्दुल कलाम गार्डन पहुचा।जहाँ जनप्रतिनिधियों ने कलाम जी की मूर्ति सहित अन्य स्थलों की साफ-सफाई करते हुए यहाँ की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।यहा लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों के सही रखरखाव एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था व देखभाल निरंतर होते रहने की बात सभी ने कही ।अपने आज के सन्देश में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता हमे इन उद्यानों में ही मिलती है।अतः हमें यहां हमेशा साफ-सफाई बनाई रखनी चाहिए।पेड़-पौधो को नुकसान नही पहुंचाना चाहिए।वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना होगा।

सभापति मनीष साहू ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत अगले पड़ाव में कल दिनाँक 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर प्रात: 08 बजे तहसील कार्यालय कुरूद के समीप सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा व आसपास की सफाई की जाएगी,ततपश्चात सुभाषचंद्र जी की जयंती मनाई पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आज के अभियान में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,सभापति मनीष साहू,राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद साहू,सभापति रोशन जांगड़े,सभापति डुमेश साहू,एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि बसन्त साहू, टिकेश्वर ध्रुव,ऐश्वर्य साहू ,उमेश साहू ,श्रवण साहू ,चिन्ता लहरे, सन्तोष प्रजापति,योगेश चन्द्राकर,अशोक साहू,कृष्णा पटेल ,नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक दुर्गेश साहू, होमेश मानिकपुरी,आकाश साहनी ,माली अलख ध्रुव आदि उपस्थित थे।
